Chhattisgarh
ब्रेकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पलटा कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर,बाल बाल बचे राहगीर
सतपाल सिंह

ब्रेकिंग न्यूज कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पलटा कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर,बाल बाल बचे राहगीर

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में आज मंगलवार की दोपहर लगभग 4 बजे बरमपुर मोड़ में तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर CG 12 BM 7649 पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। आपको बता दें बरमपुर मोड़ में नहर मार्ग सिंगल है,और मोड पर भारी वाहनों की रफ्तार बेहद तेज रहती है। पूरे घटनाक्रम में गनीमत यह रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ वरना जिस तरह से ट्रेलर पलटी हुआ है कोई भी राहगीर उसकी चपेट में आ सकता था।






