FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

बलगी वर्कशॉप में गुलेल, हाथमुक्का, डण्डा से मारपीट कर चोरी, लूट, डकैती करने वाले आरोपी किशन को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल..

प्रेस विज्ञप्ति / कोरबा पुलिस/ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोहित कुमार कर्ष पिता स्व. दशरथ कर्ष उम्र 55 साल साकिन बलगी थाना बांकीमोंगरा का जो एसईसीएल बलगी वर्कशॉप में सुरक्षा प्रहरी है दिनांक 06.01.2023 के थाना बांकीमोंगरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.01. 2023 के शाम करीबन 06:10 बजे यह अपनी अन्य सुरक्षाकर्मी साथियों केशव प्रसाद केंवट, गनपतराम केंवट, मोहनलाल जायसवाल, हरिनाम सिंह कंवर, दुबराज सिंह के पास बलगी वर्कशॉप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था कि उसी समय कपाटमुड़ा गांव तरफ बाउण्ड्री के तरफ आवाज आने पर वाचिंग टावर पर चढ़कर देखने पर 4-5 व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हें यहां पर क्यों घूम रहे हो कहने पर वे लोग इसे तथा इसके अन्य साथियों को अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गालियां दिये जान से मारने की धमकी दिये तथा हाथ मुक्का डण्डा तथा गुलेल से मारपीट किये और चोरी एवं लूट करके लोहा को इकट्ठा कर रहे थे जिसे पुलिस आये कहने पर लोहा को छोड़कर भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 04/2023 धारा 294, 323, 324, 506, 395 भादवि कायम कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान आरोपी किशन पटेल के द्वारा घटना में प्रयुक्त गुलेल पेश करने पर जप्त कर पुलिस कब्जे लिया गया आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 14.03.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक दण्डाधिकारी महोदय कटघोरा के न्यायालय पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को जेल वारंट प्रदान किये जिसे कटघोरा जेल में दाखिल किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महादेय दर्री श्री रॉबिन्सन गुड़िया (भा.पु.से.) के द्वारा चोरी, लूट, डकैती, हत्या जैसे गंभीर अपराध के अपराधियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बांकीमोंगरा निरीक्षक चमनलाल सिन्हा के मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेजने में उनि माधव तिवारी, आर 700 रोहित राठौर, आर. 570 बलबीर यादव, आर. 90 रामशरण यादव एवं आर. 856 रामेश्वर यादव की भूमिका सराहनीय रही।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *