CG School Teacher Controversy: शिक्षक की शर्मनाक हरकत उजागर, युवती संग कार में पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंबिकापुर : एक संविदा शिक्षक से जुड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। जानकारी के अनुसार बतौली स्थित आत्मानंद स्कूल में पदस्थ शिक्षक सुरेश जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है, जिसमें एक गाड़ी के अंदर एक युवती के साथ उनकी मौजूदगी दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए मौके पर ही वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही युवती को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि वह स्कूल की ही छात्रा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामला शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है।
आवारा कुत्तों का कहर: एक दिन में 16 लोग घायल, बच्चों पर भी किया हमला
यह स्पष्ट किया जा रहा है कि वह स्कूल की छात्रा नहीं है और घटना को लेकर कोई आपत्तिजनक स्थिति भी सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस में किसी भी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार, केवल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने एहतियातन संबंधित शिक्षक को स्कूल से हटाकर दूसरी जगह अटैच कर दिया है। वहीं, यह भी आरोप सामने आ रहे हैं कि वीडियो बनाने के दौरान कुछ लोगों द्वारा युवती के साथ बदसलूकी की गई, जिसकी भी चर्चा क्षेत्र में हो रही है।






