ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*भाजपा सक्ती जिले में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं माटी युक्त कलश वितरण का आयोजन*

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

जिला
​सक्ती। भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला संगठन द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला एवं माटी युक्त कलश वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्यों के सानिध्य में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में अक्षय ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ,एवं श्रीमति मोहनकुमारी साहू ने किया।
*​जन सेवा ही प्रभु सेवा का मूल मंत्र*
मुख्य वक्ता भूपेंद्र सवन्नी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के भाव से समाज को सेवा कार्यों से जोड़ना और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे आशीर्वाद का दिया,25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत ,नमो सेवा गाथा,आंगन का उत्सव,कहानी बदलाव की,विकसित भारत संकल्पयात्रा ,सेवा ज्योति यात्रा,सेवा मेरा योगदान,जन सेवक महाकुंभ,पंचायत से पार्लियामेंट तक के जन प्रतिनिधि सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

​संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वितरण
सेवा सप्ताह के अंतर्गत संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई मिट्टी युक्त कलश का विधि-विधान से पूजन व आरती की गई। इसके पश्चात विद्वान आचार्यों—पं. राजेंद्र शर्मा, पं. अजय उपाध्याय (पर्चावाले बाबा), पं. दिव्यानंद तिवारी, पं. भोलाशंकर तिवारी, आनंद दुबे एवं पं. पंकज उमरलिया—तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सक्ती जिले के सभी 15 मंडलों के अध्यक्षों को यह कलश सौंपा गया। यह कलश दर्शन एवं पूजन हेतु बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा।
​वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल,जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, रामावतार अग्रवाल, निर्मल सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक केशव चंद्रा एवं कैलाश साहू मंचस्थ रहे।
​इस अवसर पर जिला व मोर्चा के पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,सदस्य, नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, मीडिया व सोशल मीडिया टीम सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026