छत्तीसगढ

*धूप स्टिक कोन से बने अद्भुत पंडाल में विराजित गणपति बने आकर्षण का केंद्र*

40 किलो धूप स्टिक से 15 दिनों की मेहनत में तैयार किया अनोखा पंडाल, अमित तंबोली की कलाकारी की हो रही सराहना

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती। नगर के मौली फिश क्षेत्र में धूप स्टिक कोन से निर्मित अनोखे गणेश पंडाल में विराजित भगवान श्री गणेश श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अपनी कलात्मक प्रतिभा के लिए पहचान बना चुके अमित तंबोली ने करीब 15 दिनों के अथक प्रयास से लगभग 40 किलो धूप स्टिक कोन का उपयोग कर यह अद्भुत एवं आकर्षक गणेश पंडाल तैयार किया है। पंडाल की अनूठी कलाकृति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अमित तंबोली की कलाकारी की सराहना करते हुए कहा कि “अद्भुत हुनर के मालिक अमित तंबोली की कलाकारी तारीफ-ए-काबिल है। उनकी क्रिएटिविटी हमेशा लोगों को अचंभित करती है और कुछ नया देखने को मिलता है।”
धूप स्टिक कोन से तैयार पंडाल की आकर्षक बनावट, रंग संयोजन और बारीक कलाकारी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। पारंपरिक भक्ति के साथ रचनात्मक कला के इस अनूठे संगम को नगर में विशेष रूप से सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर अघरिया समाज सक्ती के अध्यक्ष डमरूधर पटेल, मीडिया से उदय मधुकर एवं ओमप्रकाश लहरे, रिंकू निर्मलकर सहित पंडाल के कलाकार अमित तंबोली अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026