छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने कुसमुंडा प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन,नियमतः मिले मुआवजा
सतपाल सिंह

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने कुसमुंडा प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन,नियमतः मिले मुआवजा
कोरबा – जिले के SECL कुसमुंडा खदान में बीते शुक्रवार की रात हुए हादसे में एक चालक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने आज कुसमुंडा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। पत्र के माध्यम से उनका कहना है कि हम छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन जिला कोरबा एवं मृतक के आश्रित परिवार की ओर से मृतक नरेश कुमार कैवर्त ग्राम सीस, थाना- रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) का मृत्यु आपके एस.ई.सी.एल. परिक्षेत्र के अन्दर सर्तक्ता चौक कांटा कमांक 19-20 के पास मृतक जब रोड़ किराने खाना खा रहा था तब आर्शिवाद ट्रेडिंग कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के वाहन कमांक CG 04 QK 2969 से दिनांक 18/06/26 रात्रि में हो गई है। अतः हम मृतक के आश्रित परिवार के आर्थिक सहायता हेतु छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन जिला कोरबा एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा से तत्काल मुआवजा राशि की मांग करते है। मांग तत्काल पुरा किया जायें अगर मांग पुरा नही किया जाता है तो छत्तीसगढ़ ड्राईवर महा संगठन जिला कोरबा काम बंद करने पर बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आप पर होगी।






