

कुसमुंडा क्षेत्र से युवती हुईं लापता,परिजनों ने थाने में दी सूचना
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया वैशाली नगर निवासी 24 वर्षीय युवती लक्ष्मनिया यादव बीते दिनांक 9 मई की शाम लगभग 7 बजे से घर से बाहर निकल कर अचानक लापता हो गई है। युवती मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी। युवती के परिजनों ने कुसमुंडा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी है। वहीं परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी जनों से अपील की है कि जिन्हें भी यह दिखाई दे कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें। अथवा कुसमुंडा थाने में सूचना देने की कृपा करे।
70675 07329, 9644035367






