Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Vyapam Exam: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 जिलों में एक साथ होगी व्यापम परीक्षा, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। Chhattisgarh Professional Examination Board द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक (एमबीएसआई-26) पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक प्रदेश के 16 जिलों में एक साथ होगी।

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने बड़ा कदम, 69 पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार अपने प्रोफाइल लॉगिन के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।

समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं—

  • अभ्यर्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा
  • देर से पहुंचने वालों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा

यह व्यवस्था पहचान सत्यापन और फ्रिस्किंग प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए लागू की गई है।

पहचान पत्र जरूरी

परीक्षा में शामिल होने के लिए—

  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)

ले जाना अनिवार्य है। बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

रायपुर में आज बॉक्सिंग का बड़ा संग्राम: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पुरुष-महिला खिलाड़ी आमने-सामने, दिखेगा दमखम

ड्रेस कोड का पालन जरूरी

परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया गया है—

  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य
  • गहरे रंग के कपड़ों पर रोक
  • चप्पल पहनकर आने की सलाह
  • घड़ी, मोबाइल, पर्स, बेल्ट, आभूषण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026