*कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव चैन सिंह सामले ने कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ हार्डीकर को दी श्रद्धांजलि*

जिला रिपोर्टर सक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम आड़िल में 26 अगस्त 2026 को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक चैन सिंह सामले के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने डॉ एन. एस. हार्डीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व दो बार के पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ एन. एस. हार्डीकर को उनके योगदान के लिए नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक चैन सिंह सामले ने कहा डॉ हार्डी कर को लौह पुरुष बताया। श्री सामले ने कहा कि डॉ एन.एस. हार्डीकर का जन्म 7 मई 1889 को हुआ था उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान युवाओं में अनुशासन व राष्ट्र प्रेम के भाव जागृत करने के लिए कांग्रेस सेवादल की स्थापना किया था। 26 अगस्त 1975 को निधन हो गया था।
आड़िल में इस अवसर पर भीष्म लाल साहू, बलभद्र प्रसाद साहू, मूलचंद पटेल, चीनी लाल सिदार राजेन्द्र कुमार गबेल, कृष्ण कुमार सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि कांग्रेस सेवादल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक प्रमुख अनुशासित स्वयंसेवक संगठन है। जिसकी स्थापना 1 जनवरी 1924 को डॉक्टर एन एस हार्डीकर ने किया था। इस संगठन से जुड़े लोग पारंपरिक गांधी टोपी पहनते हैं । इसका उद्देश्य अनुशासन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक कार्यों के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना था ।






