*एशियन वर्ल्ड स्कूल बाराद्वार में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को बताया सायबर सुरक्षा के मंत्र*
*सायबर अपराधों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही सायबर जागृति अभियान*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती पुलिस इन दिनों जन साधारण को साईबर अपराधों को लेकर जनसाधारण को जागरूक करते नजर आ रही है। इसके लिए सक्ती पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को बाराद्वार नगर में संचालित एशियन वर्ल्ड स्कूल में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों के बारे में जागरूक 7करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश में साइबर ठगी और अपराधों से बचाव के लिए एक विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी देना है, अभियान की मुख्य बातें संचालन अवधि अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सक्रिय है इसका लक्ष्य: छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यह समझाना कि ऑनलाइन धोखाधड़ी कैसे होती है और उससे बचाव कैसे किया जाए साथ ही साइबर ठगी से बचने के जरूरी उपायों ओटीपी साझा न करने , बैंक खाता, पासवर्ड या ओटीपी (OTP) किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करने, अज्ञात लिंक से बचने , किसी भी अनजान नंबर से आए एपीके (APK) फाइल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, वीडियो कॉल सावधानी व व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान या विदेशी नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव करने से बचने, डिजिटल अरेस्ट से सतर्क रहने पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने वाले कॉल से सावधान रहने को कहते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया गया कि सरकार ऐसा कोई ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करता है कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत घबराएं नहीं तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं साथ ही समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है व उपस्थित लोगों को डिजिटल दुनिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने को कहा गया। इस मौके पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव द्वारा भी उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बचाव के संबंध में बताते हुए सभी लोगों को इस साइबर जागरूकता अभियान में अपना योगदान देते हुए आम लोगों में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने की बात कही। ताकि लोग साइबर ठगी के शिकार ना हों ।






