
*जैजैपुर क्षेत्र मे लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों मे मचा हड़कंप*
सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में *आज दिनांक 14/04/26* को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 20 रायपुरा भाटापारा थाना बाराद्वार* में *छोटेलाल कुर्रे पिता चंदुआ राम* उम्र 41 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के कमरे से दो नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 5-5 लीटर भरी *कुल मात्रा 10 लीटर महुआ शराब* बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मु आर. रघुनाथ पैकरा, संजीव भगत,आबकारी स्टाफ कमलेश , बसंती बाई का सराहनीय योगदान रहा ।





