ChhattisgarhCrimeRaipur

रायपुर में इटली की DJ ओली के कार्यक्रम में बवाल.. विदेशी लड़की बजा रही थी गाने, डांस करते भिड़ गए लड़के-लड़कियां, पुलिस ने रुकवाया आयोजन

रायपुर में होलीलैंड के कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। होली गाला नाम की संस्था ने इस प्रोग्राम को ऑर्गेनाइज किया था। इसमें विदेशी डीजे भी आई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान युवकों के कुछ गुट आपस में भिड़ गए। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। बीच में ही इसे बंद करवा दिया गया। मारपीट करने वाले लड़के पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग चुके थे। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान धक्का-मुक्की की वजह से ये बवाल हुआ।

होलीलैंड नाम का ये कार्यक्रम रायपुर में मंगलवार को छेरीखेड़ी स्थित विसलिंग वुड नाम की जगह पर आयोजित था। यहां इटली से आई DJ ओली एस्से पहुंची हुई थीं। यूथ के बीच इस डीजे का काफी क्रेज है। डांसिंग बीट्स के साथ ओली गाने बजा रही थीं। युवाओं की बड़ी भीड़ झूम रही थी, तभी कार्यक्रम के DJ वाले मंच से पीछे की तरफ मारपीट हंगामा और गाली गलौज शुरू हो गई। कार्यक्रम स्थल पर कई लड़कियां भी थीं।

हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। खबर मिलते ही टीम के साथ मंदिर हसौद थाने के प्रभारी विरेंद्र चंद्रा भी आए। उन्होंने बताया झगड़े की सूचना मिली थी मगर तब तक युवक-युवतियां भाग चुके थे। कार्यक्रम को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर रुकवाया गया।

पुलिस की ओर से अब आयोजकों को नोटिस दिया गया है। साथ ही एक लिखित जानकारी ली है कि कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था करेंगे ऐसा न होने पर फौरन कार्यक्रम पर रोक लगा दी जाएगी। ये कार्यक्रम आज भी दोपहर के समय आयोजित है।

इटली, यूरोप में पैदा हुई ओली दुनिया की मशहूर DJ हैं। इंडिया में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। वह 29 साल की है। यूरोपीय मूल की इस कलाकार को कई बार इंडियन आउटफिट्स में देखा गया है। ओली देश के कई IIT में परफॉर्म कर चुकी हैं और कई बड़े शहरों में यूथ फेस्टिवल में अपने म्यूजिक से यूथ को झूमने पर मजबूर करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *