बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप मनाया..

 

जगदलपुर. बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जिसमे सर्वप्रथम बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा अर्चना कर दीर्घायु की कामना की और वहाँ मौजूद निः शक्तजनो को फल वितरित किया, ततपश्चात धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम पहुंच वृद्धजनों की सेवा कर राहुल जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया और उनकी लम्बी उम्र की कामना कर राजीव भवन में पौधरोपण के साथ श्रमदान किया।
जिलाध्यक्ष/ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय संसद के पूर्व सदस्य हैं, जिन्होंने लोकसभा में अमेठी, उत्तर प्रदेश और वायनाड, केरल के निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया, वह मुख्य विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और 16 दिसंबर 2017 से 3 जुलाई 2019 तक पार्टी के अध्यक्ष भी रहे है।
राहुल भारत के प्रसिद्ध गांधी-नेहरू परिवार से हैं राहुल को 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी राजनैतिक जीत का श्रेय दिया गया है उनकी राजनैतिक रणनीतियों में जमीनी स्तर की सक्रियता पर बल देना, ग्रामीण जनता के साथ गहरे संबंध स्थापित करना और कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास करना प्रमुख हैं।
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के यहां हुआ था। वह अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं और प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं। राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री थीं।
महामंत्री/सदस्य अनवर खान ने कहा कि राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में की और इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गये जहां उनके पिता ने भी विद्यार्जन किया था। सन 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल गांधी को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की।
युवक कांग्रेस के जावेद खान,अजय बिसाई ने कहा कि आज सत्तासीन पार्टी भाजपा एक षड्यंत्र के तहत उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी मगर सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नही हो सकता। जिस तरह उन्होंने संसद भवन में बेबाकी से सत्ता पक्ष को घेरते थे तथा उनके सवालों का जवाब दे पाने में केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही थी जिसके कारण उन्होंने द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए संसद की सदस्यता समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या की। पूरा देश जानता है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने पावर का दुरुपयोग करते यह घिनौना कृत्य किया। गांधी परिवार ने कभी भी सच के सामने घुटने नहीं टेके, जबकि देश के लिए इन्होंने इतनी बड़ी कीमत चुकाई है जिसका जीता जागता सबूत और क्या हो सकता है, त्याग तपस्या और बलिदान यही है गांधी परिवार की पहचान।
यह रहे मौजूद…
अंगदप्रसाद त्रिपाठी, बटोही शर्मा ,सतपाल लखनपाल, अनवर खान ,भुवन झा , छबि श्याम तिवारी , हरिशंकर सिंह, नरेंद्र तिवारी ,सुनीता सिंह, कमलेश पाठक ,सुभाष गुलाटी,जावेद खान,अजय बिसाई,नवल नाग,आर के गिरी,फैजल नवी,विक्की नायडू,विजय ध्रुव,रोहित पाणिग्राही,राकेश देवनाथ,आदर्श विश्वास, सत्यम चौधरी, राहुल सिंह, राशिद खान , रोहित सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *