Crime

जोश में होश खो बैठा दूल्हा, जयमाला स्टेज पर ही करने लगा ये काम, देखकर दुल्हन शादी से किया इनकार

मऊः अपनी शादी में फिल्म का डायलॉग बोलना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। डायलॉग सुनते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद तो फिर बवाल मच गया। लड़की वालों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली गई। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शादी में हुए खर्चे को लड़के वालों से दिलाने का भरोसा दिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के दोस्तपूरा मोहल्ले में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के बटुईपारा से बारात आई थी। सब कुछ तय समय के अनुसार हो रहा था। जब जयमाला की बारी आई तो दूल्हे ने स्टेज पर फिल्मी स्टाइल में एंट्री ली और डायलॉग बोलने लगा। दूल्हे ने कहा कि ‘आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं मैं, मैं लड़की की मांग भरकर उसे यहां से लेकर जाऊंगा। डायलॉग तक को सब कुछ ठीक था। लेकिन डायलॉग के साथ ही दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद पुलिस भी बुलानी पड़ी।

शादी में मौजूद लड़की के चाचा ने बताया कि लड़के ने रस्म के दौरान जयमाला को हाथ ही नहीं लगाया। उसकी हरकतों को देखकर पहले लोगों ने सोचा कि वो बीमार होगा। इस पर उसे पानी पिलाया गया और समझाया गया लेकिन वो समझने के बजाय गालियां दे रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली गई। इसी बीच लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने फैसला किया कि इस लड़के से वो लड़की की शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शादी में हुए खर्चे को लड़के वालों से दिलाने का भरोसा दिलाया है।

PRITI SINGH

Editor and Author with 5 Years Experience in INN24 News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button