कुसमुंडा अहिरन नदी में कल होगा दीपदान महोत्सव,चल रही तैयारियां..


कोरबा – कल 5 नवंबर 2025 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर आई बी पी प्लांट के पीछे अहिरन नदी तट पर दीप दान महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार यह महोत्सव बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया जायेगा। इसके लिए क्षेत्रवासियों द्वारा एक दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत नदी किनारे को लाइट, झालर सजाया जा रहा है। टेंट लगाए जा रहे हैं। आयोजन कर्ताओं ने बताया कि तड़के सुबह लगभग 4 बजे से कार्तिक पूर्णिमा एवं दीपदान महोत्सव की शुरुवात की जावेगी। जिसमें आतिशबाजी,डीजे लाइट,भोग प्रसाद, प्रमुख आकर्षण मिट्टी से बनाए शिवलिंग की पूजा होगी
इस कार्यकम में समस्त क्षेत्रवासियों को शामिल होने की अपील की गई है। आपको बता दें कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह दिन आत्मशुद्धि, मोक्ष और ईश्वरीय कृपा प्राप्त करने का अवसर माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर नदी के जल में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति के जीवन में शुभता का संचार होता है।कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान और दीपदान करने से मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा विश्वास है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और आत्मा शुद्ध होकर मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होती है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष विधान है। गंगा तटों पर दीपदान करने से जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि का संचार होता है।





