छत्तीसगढ़: 8 दिन के बच्चे को मारकर मां ने की खुदकुशी, पति से झगड़े के बाद निकली थी घर से, पेड़ पर लटकी मिली लाशें

जशपुर जिले में एक मां ने अपनी 8 दिन के बच्चे को फंदे पर लटका दिया। फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव एक ही पेड़ पर ऊपर और नीचे लटके मिले हैं। बच्चे का शव पेड़ की नीचे टहनियों में लटका था। जबकि मां का शव पेड़ के ऊपरी हिस्से पर लटका हुआ था। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक चरकूराम नागवंशी(27) की शादी कुछ समय पहले मुन्नी बाई(28) हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल घुघरी में रहता था। घर का खर्चा चलाने के लिए चरकूराम रोजी मजदूरी करता था। बताया गया कि रविवार शाम को वह काम करके ही घर लौटा था। इसी दौरान खाने के वक्त पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि घर पर सब्जी नहीं बनी थी। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर चली गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। वहीं परिजनों ने महिला की तलाश की, फिर भी महिला और उसके बच्चे के संबंध में कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली। अगले दिन जब परिजन सोकर उठे तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली की मां बेटी की मौत हो चुकी है।

गांव के लोग खेत की तरफ गए थे। उन्होंने ही दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए देखे थे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिससे बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले की जानकारी बगीचा टीआई प्रदीप सिदार ने दी है। फिलहाल पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं इस मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि पति शराब पीने का आदी है। इस वजह से उसका कई दफा घर में विवाद हुआ करता था। पत्नी से भी उसका झगड़ा हो चुका था। शायद यही वजह थी कि महिला झगड़ा होने के बाद घर छोड़कर चली गई थी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *