FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा : दत्तक पुत्र ने पिता की टांगी से मारकर की हत्या, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, 8 साल पहले मृतक ने ले लिया था बड़े भाई के बेटे को गोद

कोरबा/ दत्तक पुत्र ने अपने पिता की टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया इस घटना के बाद आरोपी  पुलिस के हत्थे चढ़ गया।करतला पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की घटना सामने आयी मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या उसके ही दत्तक पुत्र ने कर दी।

हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था।बताया जा रहा है दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं है पति पत्नी रहते थे 8 साल पहले उसने अपने बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया जिसके बाद उसने उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह किया चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं सभी एक साथ रहते थे। चंद्र कुमार दुलार सिंह के खेती-बाड़ी और अन्य कामों को भी देखता था। कुछ दिनों पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें पूजारी को देने घर पर चावल रखा हुआ था उसे दुलार सिंह ने बेचकर शराब पी गया उसके बाद रविवार की देर शाम घर पहुंचा चंद्र कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया और चंद्र कुमार ने अपने पिता दुलार सिंह पर टंकी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद फरार होने की फिराक में था।

विवाद होने की जानकारी ग्रामीणों को भी पता चल गया था जब हत्या होने की बात सामने आई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को दी जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्र कुमार को धर दबोचा।करतला थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची जहां पहले आरोपी चंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया वही दुलार सिंह के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया फिलहाल इस मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाने की बात कही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *