शीतकालीन सत्र : अजय चंद्राकर ने झीरम कांड की CBI जांच की मांग उठाई, उमेश पटेल ने किया समर्थन

शीतकालीन सत्र : अजय चंद्राकर ने झीरम कांड की CBI जांच की मांग उठाई, उमेश पटेल ने किया समर्थन

रायपुर : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट को लेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने झीरम मामले पर सीबीआई जांच की उठी मांग को लेकर कहा, हमने झीरम घटना पर एसआईटी गठन किया. एनआईएन ने इसे चैलेंज किया. हाईकोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच से मना किया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच के लिए अनुमति दी. तब तक सरकार बदल गई. अजय चंद्राकर ने सीबीआई जांच की मांग की, मैं स्वागत करता हूं. हम इसके पक्ष में है. बिरनपुर घटना की भी सीबीआई जांच कर सकते हैं, उनकी सरकार है.

पटेल ने भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना उनकी महत्वाकांक्षी योजना है. सरकार बनाने में इस योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सरकार बनते ही सभी विवाहित महिलाओं को देने का वादा किया था, उनका धोखा सामने आ गया है.

उमेश पटेल ने कहा, बजट में 1200 करोड़ का प्रावधान रखा है. एक करोड़ विवाहित महिलाएं छत्तीसगढ़ में है और यह सिर्फ 30 लाख को इसका लाभ देंगे. 70 लाख महिलाओं को धोखा दे रहे हैं. यह सरकार भगवा नहीं ठगवा सरकार है. ठगवा सरकार अपना असली रंग दिखाना शुरू कर चुकी है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *