CG Weather News : पश्चिमी विक्षोभ का असर, गर्म हवाओं पर लगा ब्रेक; तापमान में आई गिरावट

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा को रोक दिया है. इसके प्रभाव से सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है. मौसम में बदलाव की वजह से रात की उमस भी गायब हो गई. अगले तीन दिन बड़ा बदलाव तो नहीं, पर अंधड़ बारिश की संभावना बनी हुई है. मई के अंतिम दिनों में चली तेज हवा और बारिश जैसी गतिविधि बनी रहने के कारण जून की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.9 तक पहुंच गया. इसके पूर्व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया.
कोरबा – कागजों से भरी ट्रक बीच सड़क पर हुई पलटी,अधूरा ब्रेकर बना हादसे की वजह
तापमान कम होने की वजह दिन में धूप और गर्मी का प्रभाव कम रहा. दोपहर कुछ देर के लिए बादल छाए, मगर बारिश नहीं हुई. राज्य का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, पर तापमान ऊपर चढ़ेगा. दोपहर बाद अंधड़ बारिश जैसी संभावना अभी भी बनी हुई है. पिछले चौबीस घंटे में गरियाबंद, बस्तर, सूरजपुर जिले के एक दो स्थानों पर बारिश हुई. बता दें कि रायपुर जिले में साल 2007 जून के जून महीने के दौरान एक ही दिन में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी.
कार्यक्रम: विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में मौसम सुहाना बना हुआ है. मंगलवार को मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इस दौरान बारिश और अंधड़ चलने के आसार बन रहे हैं. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है.






