कार्यक्रम: विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर-विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर महिला शक्ति मंच, बिलासपुर द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लोगों को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष हिमांशी प्रजापति, उपाध्यक्ष अंजू कोशरे, सचिव रानू सोनी, सह सचिव अंकिता सोनी, कोषाध्यक्ष कुसुम माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य सिया एवं सरोजनी केसरवानी सहित महिला शक्ति मंच की सदस्याओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उपस्थित वक्ताओं ने तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवन जीने एवं अपने परिवार तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। सभी ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति महिला शक्ति मंच द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
“कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनों का पंजीयन प्रपत्र भरवाया गया, ताकि वे भविष्य में महिला शक्ति मंच की सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े रहें तथा विभिन्न जागरूकता एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त कर सकें।”







