FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

VIDEO: विक्रम लैंडर ने ली पहली सेल्फी, कुछ ऐसे चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान रोवर

नई दिल्ली: आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका इंतजार एक अरब भारतीय बेसब्री से कर रहे थे. दरअसल, इसरो ने लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर  के चांद की सतह पर उतरने का वीडियो जारी किया . जिसमें देखा जा सकता है कि रोवर रैंप के सहारे चांद पर गया. लैंडर और रोवर बिल्कुल ठीक हालत में हैं.

लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी जारी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) ने भारत के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रेवर की चंद्रमा की सतह से पहली सेल्फी शेयर की है. जब प्रज्ञान रोवर अपनी कछुआ की गति से चल रहा था, तब विक्रम लैंडर ने इसके रैंप की फोटो और एक वीडियो लिया है. इसरो ने एक ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “… यहां बताया गया है कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा.”

VIDEO: विक्रम लैंडर ने ली पहली सेल्फी, कुछ ऐसे चांद की सतह पर उतरा था प्रज्ञान रोवर

चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग
चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया. इसके लगभग 4 घंटे के बाद, प्रज्ञान रोवर सतह पर आया, इस पल को इसरो द्वारा शेयर किए गए नए वीडियो में कैप्चर किया गया है.

इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियोभी किया था जारी
इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर टचडाउन का वीडियो जारी किया. टचडाउन से ठीक पहले ये तस्वीरें विक्रम लैंडर ने क्लिक कीं. 2 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में शुरुआत में लहरों जैसा नज़ारा दिखता है.. फिर चांद की सतह के गड्ढे नज़र आते हैं. इससे पहले चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर घूमना शुरू कर दिया है.

ग्रीस की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे पीएम

ISRO ने ट्वीट कर कहा कि प्रज्ञान रोवर की सभी एक्टिविटी तय समय पर हो रही हैं. पूरा सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी भी ग्रीस की यात्रा के बाद सीधे बेंगलुरु जाएंगे और मिशन चंद्रयान-3 की टीम से मुलाक़ात करेंगे.और मिशन की सफलता पर बधाई देंगे.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *