NATIONALअपराधभारत

Twisha Sharma Bhopal Case : छत पर गई ट्विशा, कुछ देर बाद नीचे आया शव! नए CCTV फुटेज आया सामने

Twisha Sharma Bhopal Case : भोपाल में एक्टर, मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री में नया ट्विस्ट आ गया है। ट्विशा की मौत के 7 दिन बाद उसका आखिरी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 11 सेकंड के एक वीडियो में ट्विशा छत पर जाते हुए दिख रही है। वहीं, दूसरे 2 मिनट 16 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में आत्महत्या के बाद उसका पति और 2 अन्य उसे सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिख रहे है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सीढ़ियों पर ट्विशा को सीपीआर दिया गया था।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डॉग लवर्स की याचिका खारिज, अब सड़कों से हटेंगे आवारा कुत्ते

twisha sharma- India TV Hindi

मौत से पहले क्या हुआ था?  

  • ट्विशा के ससुराल वालों के मुताबिक 11 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी।
  • उसी दौरान उसकी मां का फोन आया। बातचीत करते हुए वो घर की छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल अचानक कट गया।
  • रात करीब साढ़े 10 बजे ट्विशा घर की छत पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटकी मिली।
  • पति समर्थ सिंह पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रिटायर्ड जज ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। आज ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने अपने एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन में जो दावा किया है वो बेहद गंभीर है। इस बीच आरोपी पति की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। ट्विशा के पति को पकड़ने के पुलिस फुल एक्शन में है। पुलिस ने समर्थ सिंह की जानकारी देने वालों पर 10 हजार का इनाम रखा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या ग्लैमर की दुनिया से आने वाली ट्विशा शर्मा सच में ड्रग एडिक्ट थी या फिर केस को कमजोर करने के लिए ऐसी थ्योरी बनाई जा रही है।

ट्विशा की सास ने क्या-क्या दावे किए?

  1. बेल पिटीशन में गिरिबाला सिंह ने ट्विशा को ड्रग्स एडिक्ट बताया है। आरोप के मुताबिक नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपते थे।
  2. प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का बिहेवियर बदल गया था, ट्विशा 17 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच लापता हुई थी।
  3. सास के मुताबिक ड्रग ओवरडोज के कारण ट्विशा ने अबॉर्शन कराया था।
  4. ट्विशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका साइकोलॉजिस्ट के पास इलाज चल रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे ट्विशा के पेरेंट्स

लेकिन ट्विशा के परिजन इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बता रहे हैं। ट्विशा के पिता का आरोप है कि हाई प्रोफाइल केस होने के चलते एविडेंस को मैनुपुलेट किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी ट्विशा के परिजन सवाल उठा रहे हैं और सबूतों से छेड़छाड़ का सीधे आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के माता पिता का कहना है कि जो बेल्ट ट्विशा के गले में मिली थी, उसके इंस्पेक्शन के बिना ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। पुलिस ने भी इसे जांच में एक गंभीर चूक बताया है।

Chhattisgarh News : ट्रांसपोर्ट कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने SIT का गठन किया है। एसीपी रजनीश कश्यप की अगुवाई में बनाई गई इस टीम में महिला पुलिसकर्मियों समेत 6 अधिकारी शामिल हैं।

5 महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि 31 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थी। इसी दौरान एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026