सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को POSH कानून की दी गई जानकारी

सियान गुड़ी में वरिष्ठ नागरिकों को POSH कानून की दी गई जानकारी

कोरबा। सियान गुड़ी वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर में आज वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम (POSH Act) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में POSH कानून के उद्देश्य, महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने, लैंगिक उत्पीड़न के विभिन्न स्वरूपों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। वरिष्ठ नागरिकों को यह भी समझाया गया कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा को बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कानून से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों पर चर्चा की। सियान गुड़ी द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक एवं कानूनी विषयों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सुरक्षित वातावरण की भावना को मजबूत करना रहा।






