NATIONALभारत

बंगाल में BJP की जीत से बदला देश का सियासी नक्शा, जानिए अब कितने राज्यों में NDA की सरकार और INDI गठबंधन का हाल

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ रहे हैं। काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई हैं कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है। बंगाल में अबकी बार बीजेपी की सरकार बन जाएगी। इसी के साथ यहां जानते हैं कि अब देश के कितने राज्यों में बीजेपी समर्थित एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस समर्थित INDI गठबंधन का देश के अन्य राज्यों में क्या हाल है?

Home Loan @ 7.45%

Chhattisgarh Job Fair: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 186 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप

बंगाल में अबकी बार बीजेपी बनाएगी सरकार

वहीं, आज के ताजा चुनावी आंकड़ों की बात करें तो चुनाव आयोग के दोपहर 3:45 बजे के आंकड़े के अनुसार,  बंगाल में बीजेपी 194 सीटों पर आगे चल रही है। 4 सीटें बीजेपी जीत चुकी है। असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है। बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। 8 सीटे जीत चुकी है। पुडुचेरी में भी बीजेपी यानी एनडीए सरकार की वापसी हो रही है।

तमिलनाडु में चला विजय का जादू

वहीं, तमिलनाडु और केरल ये दो ऐसे राज्य हैं, जहां बीजेपी के हाथ सत्ता नहीं आ रही है। तमिलनाडु में टीवीके 106 सीटों पर आगे चल रही है। 1 सीट यहां टीवीके जीत चुकी है। एनडीए के समर्थन वाली एडीएमके 47 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन हो रहा है। कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। 27 सीटे कांग्रेस जीत चुकी है। बीजेपी यानी एनडीए को यहां 3 सीटे मिल रही हैं।

देश में NDA समर्थित राज्य सरकारों की संख्या हुई 21

पश्चिम बंगाल में चुनावी परिणामों के मौजूदा रुझान यहीं रहते हैं तो बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। बंगाल के साथ ही देश में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी।

अमर सुल्तानिया के नेताजी चौक कार्यालय में सभी को खिलाई बंगाल की प्रसिद्ध ‘झाल-मुड़ी’, जमकर आतिशबाजी हुई, मिठाईयों भी बंटी

केरल समेत 6 राज्यों में INDI गठबंधन की सरकार

इस बीच, केंद्र में प्रमुख विपक्षी गठबंधन, इंडिया ब्लॉक ने तमिलनाडु में संभावित हार के बावजूद, देशभर के 6 राज्यों में अपना नेतृत्व बरकरार रखा है। हालांकि, उसे कुछ सीटें और मिली हैं। केरल में इस बार कांग्रेस समर्थित सरकार बनने वालली है। आज आए चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के भविष्य की संभावनाओं पर अनिश्चितता के बादल छा दिए हैं।

15 राज्यों में BJP अकेले चलाएगी सरकार

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद भाजपा स्वयं 15 राज्यों में स्वतंत्र रूप से सरकार चलाएगी, जबकि बिहार (JDU के साथ), आंध्र प्रदेश (TDP के साथ), नागालैंड (नागा पीपुल्स फ्रंट के साथ) और मेघालय (नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ) में गठबंधन के कारण गठबंधन की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

तमिलनाडु से INDI गठबंधन सत्ता से बाहर

तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है , जहां तमिल वेट्री कज़गम (TVK) के नेता विजय ने नए ‘जना नायकन’ के रूप में सत्ता संभाली है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) सरकार बनाने के लिए तैयार है।

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्मी के घर पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

केवल 3 राज्यों में कांग्रेस ने अकेले दम पर बनाए है सरकार

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा परिणामों की घोषणा के बाद, कांग्रेस को केवल तीन राज्यों – कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में बहुमत प्राप्त है। झारखंड में पार्टी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली जेएमएम के साथ गठबंधन में है। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) इंडिया ब्लॉक का हिस्सा नहीं है, लेकिन केंद्र में भी भाजपा की विरोधी रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026