
Somnath Amrit Mahotsav: पीएम मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. जहां पहुंच पीएम मोदी ने शिव अराधना की और विशेष पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया गया. पांच फुट ऊंचे एक पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया.
इस मौके को खास बनाने के लिए एयरफोर्स के विमानों ने शानदार हवाई करतब दिखाए. वहीं, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. उपमुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. पीएम मोदी जामनगर पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी का रोड शो हुआ.
‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोह संपन्न
गिर सोमनाथ, गुजरात: सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विशेष महा पूजा’ में शामिल हुए. इसके बाद ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं. सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा है.
#WATCH गिर सोमनाथ, गुजरात: सोमनाथ अमृत महोत्सव समारोहों के अंतर्गत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विशेष महा पूजा' में शामिल हुए। इसके बाद 'कुंभाभिषेक' और 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रस्मों का प्रतीक हैं।
सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के… pic.twitter.com/GASHuvvKbz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2026
सोमनाथ मंदिर में एयरफोर्स का हैरतंगेज प्रदर्शन, देखिए वीडियो
सोमनाथ मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कार्यक्रम में एयरफोर्स के विमानों ने शानदार करतब दिखाए, यहां देखिए वीडियो-
#WATCH | Gir Somnath, Gujarat: Indian Air Force's Surya Kiran Acrobatics team perform manoeuvres during the Somnath Amrut Mahotsav at the Somnath Temple, one of the twelve Jyotirlingas.
As part of the Somnath Amrut Mahotsav celebrations, Prime Minister Narendra Modi took part in… pic.twitter.com/uafKecMXpX
— ANI (@ANI) May 11, 2026





