AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar

महतारी वंदन की पहली किस्‍त पाकर किसी के चेहरे खिले तो कोई देखता रहा बैलेंस, अधिकारी बोले- 24 घंटे में पहुंचेगी राशि

रायपुर : महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि पहुंची तो उनके चेहरे खिल उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से महिलाएं पहुंची थी,वहीं जो महिलाएं नहीं आ सकी,वह बेसब्री से राशि जारी होने का इंतजार करती रही। इस बीच कुछ महिलाओं ने कहा कि उन्हें मैसेज नहीं मिला है।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि ट्रांसफर होने के बाद कई महिलाओं के चेहरे खिले तो कई महिलाएं बैलेंस देखती रही। जिन महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें 24 घंटे के भीतर राशि मिलने का दावा विभागीय अधिकारियों ने किया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से भले तत्काल राशि नहीं पहुंची हो,लेकिन सभी पात्र सभी हितग्राहियों को राशि मिलेगी। यदि राशि नहीं पहुंची है तो हेल्पलाइन नंबर – 0771-2220006, 0771-6637711 पर काल करें मदद ली जा सकती है।

महतारी वंदन की पहली किस्‍त पाकर किसी के चेहरे खिले तो कोई देखता रहा बैलेंस, अधिकारी बोले- 24 घंटे में पहुंचेगी राशि

योजना का कियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए राज्य मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक जिलों में कंट्रोल रूप स्थापित करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। योजना से जुड़ी कोई समस्या होने पर महिला हितग्राही हेल्पलाइन नंबर पर काल करके समस्या का निराकरण करा सकती है। महिलाओं के जिस बैंक से लिंकअप है, उनके खाते में पैसे आ गए हैं। जिनमें नहीं हैं, उनमें जल्द ही मैसेज आ जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *