FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Korba News : सुसाइड किया SECL कर्मचारी की बेटी ने, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कौन है मौत का जिम्मेदार?

Korba News : कोरबा जिले में एक शादीशुदा युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनी साहू (29) गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार को युवती का शव उनके बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।
दीपका थाना क्षेत्र की घटना है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है। उसकी शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी।

घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटका मिला।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। पारिवारिक बैठकों में कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। रोशनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उनके दो भाई हैं। घटना से परिवार टूट गया है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को एनसीएच अस्पताल गेवरा की मर्चुरी में भेज दिया है। इस घटना से पूरी गेवरा कॉलोनी में शोक का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026