
Bus Gangrape Case: दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं. फिंगरप्रिंट से आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगर प्रिंट बस से मिले हैं. बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के कपड़े भी पुलिस ने जब्त किए थे. पुलिस को अब DNA रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस बहुत जल्दी ही केस की चार्जशीट दायर करेगी.
CG Forest Department: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 से ज्यादा ACF अधिकारियों का तबादला
16 साल की छात्रा से गैंगरेप
4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के परी चौक से एक छात्रा स्लीपर बस में सवार हुई थी. बस में कोई अन्य यात्री नहीं थे. बस कंडक्टर और ड्राइवर ने चलती बस में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया. वह यूपी के मैनपुरी जिले की रहने वाली है.
नाराज होकर घर से निकली थी छात्रा
लड़की 11 वीं की छात्रा है. किसी बात पर घरवालों से झगड़ा होने पर वह गुस्से में अकेली ही नोएडा में रह रहे चचेरे भाई के पास जाने को निकल गई थी. लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ऐसी घटना हो जाएगी. अब उस बस का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की के साथ दरिंदगी हुई. पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ़्तार किया है.
दुर्ग जिला अस्पताल में ब्लड सैंपल लेकर रील बनाना पड़ा भारी, 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त
जिस बस में हुई दरिंदगी, उसके वीडियो में क्या कुछ दिखा?
वीडियो में बस के अंदर ड्राइवर की सीट के पास स्टेयरिंग पर कंबल रखा नजर आ रहा है. अंदर सीटों के बीच के गलियारे में एक चादर भी पड़ी मिली. बस विश्वनाथ कंपनी की है, बस का नंबर है- UP83E T3789. बस को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.






