SECL कर्मी की पत्नी ने लगाई फांसी,जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर एम 931 निवासी SECL नंद किशोर की 44 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी श्रीवास ने आज मंगलवार की देर शाम घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा स्टाफ ए एस आई संत राम सिन्हा, आरक्षक संजय तिवारी,विशाल वर्मा मौके पर पंहुचे और जांच में जुट गए, बताया जा रहा है की घटना के दौरान मृतिका घर पर अकेली थी। मृतिका का पति नंद श्रीवास कुसमुंडा परियोजना में वेल्डर के पोस्ट में पदस्थ है,बीते लगभग 6 माह पूर्व ही भटगांव से स्थानांतरित होकर कुसमुंडा आए थे। फिलहाल महिला ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया यह जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। खबर आगे अपडेट हो रहा है….