जोन एवं रीजन चेयरपर्सन का स्कूलिंग सम्पन्न

लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 C के वर्ष 2026 – 27 के लिए निर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन रिपुदमन सिंह पुसरी जी के द्वारा नियुक्त रीजन एवं जोन चेयरपर्सन के लिए दो दिवसीय स्कूलिंग कार्यक्रम पथप्रदर्शक का आयोजन होटल किंग्सवे रायपुर स्थित सभागार में किया गया।
ईरान संग जंग में अमेरिका को हुआ भारी नुकसान, कितने लड़ाकू विमान हुए तबाह? चौंका देंगे आंकड़े
जिसमें लायंस क्लब चांपा से क्लब अध्यक्ष तथा जोन चेयरपर्सन MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता एवं रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल ने भाग लिया जहां पर विभिन्न डिस्ट्रिक्ट से पधारे पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर फेकल्टीज ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिए जो उपस्थित ट्रेनियों के लिए लाभ दायक रहा ।
अपने अनुभव साझा करते हुवे लायन द्वय ने बताया कि लायंस क्लब वी सर्व की भावना के साथ मानवता की सेवा के लिए अग्रसर है , नए नेतृत्य से लायनवाद को नई दिशा व दशा मिलेगा जिससे जरूरत मंद लोग लाभान्वित होगे ।






