Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh News : रायपुर में आईपीएल फैंस सावधान! नकली टिकट वेबसाइट्स से हो रही ऑनलाइन ठगी

Chhattisgarh News : नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। 10 और 13 मई को खेले जाने वाले मैचों के टिकट खरीदने की होड़ के बीच अब ऑनलाइन ठगी का मामला भी सामने आने लगा है। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ स्कैमर्स आईपीएल टिकट बुकिंग के नाम पर नकली वेबसाइट और लिंक सोशल मीडिया व इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट की कीमतें सामान्य से कई गुना ज्यादा बताई जा रही हैं।

Home Loan @ 7.45%

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में समर वेकेशन से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नई रोस्टर व्यवस्था लागू

कुछ मामलों में लोगों से 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रकम वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस मामले पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने भी चेतावनी जारी की है। संघ ने साफ कहा है कि अभी तक टिकट बिक्री के लिए कोई आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में इंटरनेट या सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें।

नवजात को मंदिर में छोड़कर फरार हुए माता-पिता, इलाके में सनसनी… जांच में जुटी पुलिस

संघ ने क्रिकेट फैंस से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंक खाते और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन और क्रिकेट संघ ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों की जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठगी को अंजाम देते हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026