Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर से मुंबई सफर होगा आसान, 1 मई से इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू, शेड्यूल जारी

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से मुंबई के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर और मुंबई के बीच 4 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह अतिरिक्त फ्लाइट दोपहर 12.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने के बाद 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2.55 को रायपुर से रवाना होने के बाद 4.35 को मुंबई पहुंचेगी।

शौक ने बनाया चोर: बेटे ने खुद रची घर में चोरी की साजिश, नकली गहनों से परिजनों को किया गुमराह

ट्रैवल्स संचालक किर्ती व्यास ने बताया कि मुंबई के लिए इस समय तीन फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इसमें मुंबई की पहली फ्लाइट सुबह 9 बजे, इसके बाद दोपहर 2.25 को और शाम को 9.30 को रायपुर आती है। इसके अतिरिक्त अब नई फ्लाइट दोपहर 2.25 को रायपुर पहुंचेगी। बता दें कि इस समय रायपुर और मुंबई के बीच 3 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है।

*NHRSJC ने दृष्टिबाधित स्कूल में मनाया अंबेडकर जयंती …*

जयपुर फ्लाइट बंद

इंडिगो एयरलाइन द्वारा संचालित रायपुर से वाया हैदराबाद होते हुए जयपुर फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि हैदराबाद से जयपुर के बीच फ्लाइट चल रही है। वहीं जयपुर से वाया मुंबई होते हुए रायपुर के लिए फ्लाइट है। लेकिन, इसकी बुकिंग रायपुर से जयपुर के लिए टिकटों की बुकिंग आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आदेश विमानन कंपनियों द्वारा ट्रैवल्स संचालकों को दिया गया है। इसकी मुख्य वजह हैदराबाद से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का शेड्यल बताया जा रहा है। बता दें कि रायपुर से हैदराबाद वाया जयपुर जाने वाली फ्लाइट 23 मार्च से शुरू किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद ही इसे बंद कर दिया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026