ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
भारतNATIONAL

Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

Railway Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका है. साउदर्न रेलवे (Southern Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. रेलवे ने एक्ट 1961 के तहत विभिन्न ट्रेडों में Act Apprentice Recruitment 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत फ्रेशर और ITI पास कैंडिडेट्स के लिए कुल 4,471 पद अवलेवल हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 28 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जो 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं किन पदों पर भर्ती निकली है, योग्यता क्या चाहिए, सिलेक्शन प्रोसेस और स्टाइपेंड क्या होगा.

भर्ती में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन, COPA, PASAA, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, MLT सहित कई ट्रेड शामिल हैं.

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज; रायपुर में 9 एक्टिव केस

कितने पदों पर होगी भर्ती?

नोटिफिकेशन के अनुसार फ्रेशर कैटेगरी में 163 पद और Ex-ITI कैटेगरी में 4,308 पद उपलब्ध हैं. इस तरह कुल 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी.

योग्यता क्या है?

फ्रेशर कैटेगरी के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं (संबंधित ट्रेड के अनुसार) न्यूनतम 50 प्रतिशत नंबर के साथ पास होना जरूरी है. वहीं Ex-ITI कैंडिडेट्स के पास 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 10वीं में 50 प्रतिशत नंबर्स की शर्त से छूट दी गई है.

आयु सीमा

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए. फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 22 साल, जबकि MLT ट्रेड के लिए 24 साल निश्चित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

फ्रेशर (10वीं) उम्मीदवारों को 8,200 प्रति माह, जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI उम्मीदवारों को 9,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा. प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे साल में स्टाइपेंड में बढ़ाने का भी प्रावधान है.

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

सिलेक्शन कैसे होगा?

सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए 10वीं के नंबर के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी, जबकि Ex-ITI कैंडिडेट्स के लिए 10वीं और ITI दोनों के नंबर को समान वेटेज देकर मेरिट तैयार की जाएगी. इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी.

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती केवल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है और इससे स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं मिलेगी.

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026