ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

कोरबा, छत्तीसगढ़, 30 अगस्त 2026: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में छत्तीसगढ़ के अपने छठे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। यह शोरूम पाम मॉल के पास, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में शुरू किया गया है। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक चरण दास महंत जी, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन जी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

किसना ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर और लकी ड्रॉ योजना भी पेश की है। ग्राहक डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर 105 प्रतिशत तक की वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही 3 स्कूटी जीतने का अवसर और दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित मेगा लकी ड्रॉ में कार जीतने का मौका मिलेगा।

हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “कोरबा किसना के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यहां एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत हमारे विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य देश के अलग-अलग शहरों में ग्राहकों को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक डायमंड ज्वेलरी आसानी से उपलब्ध कराना है। हमारा विजन ‘हर घर किसना’ है और इसी सोच के साथ हम डायमंड ज्वेलरी को अधिक से अधिक भारतीय परिवारों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।”

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने कहा, “कोरबा में अपना 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। किसना में हम ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए आधुनिक और आकर्षक डिजाइन पेश करते हैं। कोरबा के ग्राहकों के लिए हमारे शोरूम में डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के कई शानदार कलेक्शंस उपलब्ध होंगे, जो रोजमर्रा के पहनावे से लेकर विशेष अवसरों और त्योहारों तक हर जरूरत को पूरा करेंगे।”

किसना के फ्रेंचाइज़ पार्टनर हौसला अग्रवाल ने कहा, “कोरबा में किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व और खुशी का अवसर है। किसना ने अपनी गुणवत्ता, उत्कृष्ट शिल्पकला, आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों के विश्वास के दम पर ज्वेलरी क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है। हमारा प्रयास रहेगा कि कोरबा और आसपास के ग्राहकों को बेहतरीन डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी के साथ एक शानदार और भरोसेमंद खरीदारी अनुभव प्रदान किया जाए। हमें विश्वास है कि किसना जल्द ही कोरबा के ग्राहकों की पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन बनेगा।”

शोरूम लॉन्च के अवसर पर किसना ने सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में स्वच्छता अभियान, ‘किसना प्रकृति’ के अंतर्गत वृक्षारोपण समारोह तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इन पहलों के माध्यम से किसना ने सामुदायिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित किया।

कोरबा में नए एक्सक्लूसिव शोरूम के माध्यम से किसना का लक्ष्य क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वसनीयता, गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट सेवा का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ में अपने 6वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत के साथ ब्रांड ने राज्य में अपनी मजबूत होती उपस्थिति और भविष्य के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026