Priyanka Gandhi Visit Bhilai: महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करने भिलाई पहुंचींं प्रियंका गांधी, महिलाओं ने ली सेल्फी

Priyanka Gandhi Visit Bhilai: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होने भिलाई के सिविक सेंटर स्थित जयंती स्टेडियम मैदान पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ संस्कृति परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत राउत नाचा लोक नृत्य के साथ किया गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान महिलाओं ने अपने काम के बारे में प्रियंका गांधी को जानकारी दी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से प्रियंका गांधी ने बातचीत की।
उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली। प्रियंका गांधी को अपने पास पाकर महिलाएं खुश और उत्साहित नजर आईं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रियंका गांधी ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उत्साही महिलाओं ने प्रियंका के साथ सेल्फी भी ली।



