Chhattisgarhछत्तीसगढ

Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

Pre. D.El.Ed.26 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 4 जून गुरुवार को किया गया है। परीक्षा के लिए जीपीएम जिले में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3700 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, कैलकुलेटर, इयरफोन, धात्विक वस्तुएं तथा किसी भी प्रकार की नकल सामग्री लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल नीले अथवा काले बॉल पेन की अनुमति होगी। साथ ही परीक्षार्थियों को आधी बाँह वाले सादे एवं हल्के रंग के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

रायपुर में बेखौफ बदमाशों का हंगामा: कॉलोनी में घुसकर की मारपीट, पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र में हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से अनिवार्य फ्रिस्किंग, मैनुअल पैट-डाउन चेक एवं प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मियों तथा पुरूष परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, उडऩदस्ता दल, नोडल अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान करें।

कोरबा में रिश्वतखोर पटवारी का वीडियो वायरल, किसान से पैसे लेते कैमरे में कैद, SDM ने किया सस्पेंड

प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय कॉलेज पेण्ड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सप्रे कॉलेज पेण्ड्रारोड, मिश्री देवी कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल गौरेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल पेण्ड्रा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रा, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गौरेला (टीकरकला), शासकीय हाई स्कूल गौरेला (मंगली बाजार), स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा-गौरेला, शासकीय गुरूकुल विद्यालय पेण्ड्रारोड, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा-गौरेला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुड़कई-पेण्ड्रा, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी स्कूल नवागांव-पेण्ड्रा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल लालपुर-गौरेला, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल सकोला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्ष्म शासकीय स्कूल कोटमीकला, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा और शासकीय हाई स्कूल सधवानी शामिल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026