ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोरबा – खदान से प्लांट के लिए निकले 77 टन कोयले में मिलाया गिट्टी और मिट्टी, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी..

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

कोरबा – खदान से प्लांट के लिए निकले 77 टन कोयले में मिलाया गिट्टी और मिट्टी, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी…

Noor suzuki korba

कोरबा जिले के SECL खदान से कोयला लोड कर प्लांट जाने निकले दो ट्रकों में रास्ते में कोयले में हेरफेर कर गिट्टी और मिट्टी लोड कर लिया,प्लांट पहुंचने पर इसका खुलासा हुआ,प्लांट ने डियो होल्डर पर इसकी पेनल्टी डाल दी। डियो होल्डर ने संबंधित थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। दरअसल कोरबा जिले के SECL कुसमुंडा खदान में बांकी मोंगरा निवासी संजीव शर्मा उर्फ संजू डियो होल्डर का काम करते है। उनके द्वारा कुसमुंडा खदान से रायगढ़ जिले डभरा स्थित आर के एम पावर प्लांट में कोयला भेजने का कार्य किया जाता है। जिसके लिए मार्केट से ट्रक और ट्रेलर प्रति टन भाड़े के तहत किराए पर ली जाती है। इसी दौरान बीते 24 अगस्त 2026 को संजीव शर्मा के स्टाफ प्रमोद कुमार यादव द्वारा दो ट्रेलर क्रमांक क्रमशः
CG 12 BH 4904 तथा CG 10 BP 5301 में 38.020 टन और 38.390 टन आरओएम कोयला लोड कर चालक जितेंद्र एवं राजकुमार द्वारा आरकेएम पावर जनरेशन कंपनी डभरा रवाना किया गया था। जो दिनांक 26.08.2026 को दोनों ट्रेलर कंपनी पहुंची। जहां कोयला अनलोड करने से पूर्व विधिवत कोयले की क्वालिटी चेक की गयी। जिसमें पता चला कि उक्त दोनो ट्रेलरों में सही कोयला न होकर मिलावटी कोयला जिसमें गिट्टी,काली मिट्टी इत्यादि मिला कर वहां पहुंचाया गया था। जो गाडी लगाने वाले रजनिश पाण्डेय से संपर्क किया तो उसने बोला कि दोनों गाड़ियां मेरी नहीं है। ऐसे में और जानकारी जुटाने पर संजीव शर्मा को पता कोयला कहीं बदली किया गया है। उक्त दोनों ट्रेलर चालको के कृत्य से डियो होल्डर संजीव शर्मा को लगभग 3 लाख रूपये का नुकसान हुआ। कोयला हेर फेर की इस कृत्य से आहत होकर संजीव शर्मा ने कुसमुंडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उनका कहना है कि दोनों चालकों के द्वारा मेरे द्वारा भेजे गये कोयले को बदल कर उसके स्थान पर मिलावटी कोयला ले जाकर फ्लांट में खाली कराने का प्रयास किया गया है। मेरे उच्च क्वालिटी के कोयले को बेच कर गबन किया गया है। उन्हें न्याय चाहिए। इधर कुसमुंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित डियो होल्डर संजीव शर्मा के कथानुसार बयान दर्ज कर लिया है और  बीएनएस की 316(3) और 3(5) धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। जल्द ही इस मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात भी पुलिस द्वारा कही गई है। कोरबा से सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026