ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली : CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे वाली मांग को लेकर है। लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वीडियो मैसेज के जरिए GenZ से डायरेक्ट संवाद किया है। 24 घंटे में पीएम मोदी का ये दूसरा वीडियो मैसेज है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए अपने वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स के लिए लोगों का और खासकर GenZ को थैंक्यू कहा। वहीं PM मोदी के पहले वीडियो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

‘कर्ली बालों वाली सीता’ पर छिड़ी बहस, साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल का किया समर्थन

24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज वाले वीडियो का रिकॉर्ड

जान लें कि इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को जो वीडियो मैसेज जारी किया था, उसने सोशल मीडिया पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पीएम के इस वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पीएम के वीडियो को 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर 303 मिलियन व्यूज मिले। इससे पहले का वर्ल्ड रिकॉर्ड 300 मिलियन का था, जो Streamer IShowSpeed ने बनाया था। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के गुरुवार वाले वीडियो को 322 मिलियन बार देखा जा चुका है।

पीएम मोदी ने दूसरी बार भी GenZ से किया संवाद

गौरतलब है कि 24 घंटे से भी कम समय में पीएम मोदी ने दूसरी बार देश के GenZ से संवाद किया और इस बार भी उन्होंने वही मीडियम चुना, जिस मीडियम पर आज के युवा सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं, स्क्रॉल करते हैं। शुक्रवार रात को करीब 11 बजे पीएम मोदी ने ये दूसरा वीडियो इंस्टाग्राम पर GenZ स्टाइल में शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो पर जिस तरह रिस्पॉन्स और पॉजिटिव सजेशंस मिले, उसके लिए GenZ को थैंक्यू कहा।

CG State Butterfly: छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली, 31 अगस्त तक आम लोग कर सकेंगे वोटिंग

पहले वीडियो से थोड़ा अलग था दूसरा वीडियो

GenZ को थैंक्यू बोलने वाला पीएम मोदी का ये 40 सेकंड का वीडियो पहले वीडियो से थोड़ा अलग है। पहले वीडियो में पीएम मोदी जहां गंभीर दिख रहे थे, वहीं दूसरे वीडियो में वो रिलैक्स दिख रहे थे। पहले वीडियो में उनका चेहरा ज्यादा क्लोज था लेकिन इस बार उन्होंने मोबाइल कैमरे को थोड़ा दूर रखा था। इतना ही नहीं, मैसेज खत्म करने के बाद खुद पीएम मोदी ने कैमरे को बंद भी किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026