हज यात्रा जा रहे यात्रियों को पुष्प गुच्छ भेट कर किया गया सम्मान

चांपा नगर के मुस्लिम समाज में से अब्दुल अजीज अशरफी,मो.सरफराज मेमन,मो.जुबेर मेमन,मो.अमीन मेमन परिवार सहित हज यात्रा को रवाना हुए है..उसी तारतम्य में मस्जिद मोहल्ले स्थित मस्जिद में इनकी सुखद, मंगलमय यात्रा हेतु भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा,झुग्गी झोपड़ी के बैनर तले भाजपा नगर मंडल चांपा में सम्मान कार्यक्रम आयोजित था,जिसमें मुस्लिम समाज के वरिष्ठ हाजी रफीक मेमन,हाजी खैरात रिजवी,हाजी सैफुद्दीन,भाजपा नेता सलीम मेमन,मो.अख्तर सौदागर,शाहिद कादरी,समसुद्दीन अंसारी,सऊदीन अंसारी,समीर मेमन की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया !!
‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार’’*
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि आज देश का युवा अपने समाज,संस्कृति और धार्मिक कार्यों में बढ़चढकर हिस्सा ले रहा है जो कि पूरे विश्व में एक मिसाल है,जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष जब्बल ने बताया कि हज की यात्रा पवित्र और पाक होती है,इस हज यात्रा में चांपा के युवाओं का जाना चांपा नगर के लिए भी एक सम्मान है,हज यात्रा में शांति का पैगाम और देश के अमन,सुख शांति का भी संदेश होता है,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने बताया कि आज भारत देश का युवा अपने धार्मिक जड़ों से जुड़ रहा है,चांपा नगर में यह प्रसन्नता का विषय है तो आभाhर प्रदर्शन गिरीश मोदी ने किया..उक्त कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की बहुतायत उपस्थिति थी,भाजपा मंडल चांपा के महामंत्री रामवल्लभ सोनी,गोपीचंद बरेठ,नरेंद्र ताम्रकार,मंगल चंद देवांगन,सुभाष शर्मा,मुकेश जायसवाल,रामू खूबवानी,दुर्गा पटेल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी ससम्मान करते हुए हज यात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर यात्रा की मंगल कामना करते हुए उनकी रवानगी की गई..!!






