AAj Tak Ki khabarEntertainment

सनी लियोनी की ‘लाल चुनरिया’ पर पवन सिंह हो गए लट्टू, बाथटब में दोनों का रोमांस

पवन सिंह के फैन्स को हाल ही में उस समय झटका लगा जब उन्होंने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया था लेकिन एक्टर ने बताया कि वह किसी कारणवश चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पवन सिंह पहले कई बार चुनाव लड़ने को लेकर अपनी रुचि जाहिर कर चुके थे। फैन्स को भले ही इससे निराशा हुई हो लेकिन उनके गाने सुनकर जरूर मन खुश हो जाएगा। भोजपुरी एक्टर का एक गाना इसी साल रिलीज हुआ और उसके व्यूज मिलियंस में चले गए हैं।

सनी लियोनी संग रोमांस

पवन के साथ सनी लियोनी हैं। इस गाने का नाम ‘तेरी लाल चुनरिया’ है। लिरिक्स वैसे तो हिंदी में है लेकिन पवन सिंह के फैन्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। रिलीज से पहले ही इसका काफी बज बन गया था। पवन और सनी की जोड़ी ने जैसे इंटरनेट पर कहर ढा दिया। वीडियो में सनी लियोनी लाल चुनरी लिए हुए डांस करती हैं। उन्होंने सफेद रंग का घाघरा चोली पहनी है। आगे वीडियो में सनी बाथटब में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती हैं। पवन उनके पास आते हैं और दोनों बाथटब में रोमांस करते हैं।

सनी लियोनी की ‘लाल चुनरिया’ पर पवन सिंह हो गए लट्टू, बाथटब में दोनों का रोमांस

जन्मदिन पर रिलीज हुआ गाना

गाने को यूट्यूब के डीआरजे रिकॉर्ड्स चैनल पर 5 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया। दरअसल इस दिन पवन का जन्मदिन होता है। खास मौके पर उनके सभी चाहने वालों को तोहफा दिया है। वीडियो पर अभी तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को पवन और ज्योतिका ने गाया है। लिरिक्स रश्मि विराज ने लिखे हैं और म्यूजिक कम्पोजर जावेद मोहसिन ने दिया है। पावर स्टार की जोड़ी पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी स्टार के साथ जम चुकी है। उन्होंने आकांक्षा पुरी और पूजा बनर्जी के साथ भी गाना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *