ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

ओम गवेल बनाए गए कोरबा जिला महासचिव, प्रदेश कार्यसमिति ने जताया भरोसा

सतपाल सिंह

कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला की आज महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई। जहां प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासविच विश्वदीपक राई, प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्रा जी की अनुशंसा एवं कोरबा जिला मार्ग दर्शन मंडल सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, राहुल डिक्सेना, विनोद साहू देवेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत ने ओम गवेल को कोरबा जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्री गवेल ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं जिलेभर से पहुंचे पत्रकार साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जिसका वे पूरे लगन के साथ निर्वहन करेंगे।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम – बिना सूचना छुट्टी पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

ओम गवेल पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआत से ही सक्रिय और संघर्षशील रहे हैं। कुसमुंडा ब्लॉक में उन्होंने लगातार 5 वर्षों तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए पत्रकार हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कुसमुंडा में जिलास्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।जिसकी पूरे जिले में सराहना हुई। इसके अलावा उनके सानिध्य में कुसमुंडा में जल्द ही पत्रकारों के लिए एक भवन का भी निर्माण होना है। जिसकी घोषणा स्वयं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने की है।

NEET RE-Exam: पेपर लीक पर रोक के लिए हाई-लेवल तैयारी, एयरफोर्स की मदद से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे NEET पेपर

इस अवसर पर कार्यकम में ओम गवेल ने आगे कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं बल्कि पत्रकारों की आवाज और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। वे संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर कोरबा जिले व ब्लॉक के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने ओम गवेल को उनकी नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026