AAj Tak Ki khabarCrimeIndia News UpdateMAHARASHTRANationalTaza Khabar

Crime News : बच्चों को मौत की नींद सुलाकर मां ने छत से लगा ली छलांग, पति के नाम छोड़ा आखिरी वीडियो

महाराष्ट्र के नासिक में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर घर पर मौत की सुलाया और फिर अपार्टमेंट की छत पर जाकर छलांग लगा ली। इस घटना में 8 और 2 साल के दो मासूम बच्चों के अलावा महिला की भी मौत हो गई है। पुलिस को छानबीन के दौरान महिला के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि महिला ने मरने से पहले इसका दोष अपने पति पर मढ़ा है। पति के नाम एक वीडियो मैसेज छोड़कर महिला ने इस खौफनाक हत्या और फिर आत्महत्या को अंजाम दिया।





एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक शहर में बुधवार को एक 30 वर्षीय महिला की आत्महत्या से मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घर पर मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि महिला अश्विनी निकुंभ ने अपनी जान लेने से पहले अपने बच्चों आराध्या (8) और अगस्त्य (2) को जहर देकर मार दिया था। महिला ने अपने पति को एक वीडियो मैसेज भी छोड़ा था।

घटना के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे अश्विनी ने शहर के कोणार्क नगर इलाके में हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर जान दे दी।  अपार्टमेंट के अन्य लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि उसके दो बच्चों को घर में मरे पड़े हैं। घटना के दौरान बच्चों का पिता शहर से बाहर गया था।

Crime News : बच्चों को मौत की नींद सुलाकर मां ने छत से लगा ली छलांग, पति के नाम छोड़ा आखिरी वीडियो

सुसाइड नोट ने खोले राज
पुलिस को घर से एक नोट बरामद हुआ है, जो कथित तौर पर अश्विनी द्वारा लिखा गया है। नोट में उसने अपने पति स्वप्निल पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एक अधिकारी ने कहा कि खुद को मारने से पहले, महिला ने एक वीडियो बनाया। जिसे उसने न सिर्फ अपने पति बल्कि अन्य रिश्तेदारों को भी भेजा था। पुलिस मामले में अधिक जानकारी के लिए स्वप्निल से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल वह काम के सिलसिले में पुणे गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *