Chhattisgarh: सड़क पर पंडाल के लिए बांधी रस्सी बनी मौत की वजह, बाइक सवार युवक की मौत; समिति के सदस्यों पर FIR

अंबिकापुर : शहर के जयस्तंभ चौक पर दुर्गा पूजा और जागरण कार्यक्रम के दौरान सड़क पर बांधी गई रस्सी में फंसकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने दुर्गा पूजा आयोजन समिति के दो सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, गिनती के दौरान सामने आया मामला
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मायापुर निवासी फैजान खान के रूप में हुई है। घटना के बाद कोतवाली थाने में गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्य सुरेश कनौजिया और संदीप अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 125 और 3 के तहत मामला दर्ज किया है।
आयोजन की अनुमति के बाद निगरानी पर उठे सवाल
इस घटना के बाद दुर्गा पूजा और गणेशोत्सव जैसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बावजूद सड़क पर लगाए जाने वाले पंडालों और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चौक-चौराहों पर पंडाल लगाने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर रस्सी बांधने जैसी व्यवस्थाओं में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।





