मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन का सफल आयोजन संपन्न

जांजगीर चांपा : नगर के प्रतिष्ठित शिक्षा केंद्र एजुकेशन हब में दसवीं और बारहवीं की कक्षा में अस्सी प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह प्रोग्राम अनएकडमी और एजुकेशन हब की ओर से संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मदर्स डे के उपलक्ष्य में मातृशक्ति का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा रवि पाण्डेय, जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गाडेवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा संतोषी सिंह, मिडिया प्रभारी भाजपा प्रेमलता कौशिक, और महामंत्री भाजपा नंदिनी सिंह उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम एजुकेशन हब के निदेशक धनंजय चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अस्सी प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए थे। छात्रों को सम्मान पत्र, मेडल और उपहार दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने कहा कि एजुकेशन हब और अनएकडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और मेधावी छात्रों का सम्मान करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो समाज और देश को आगे ले जा सकती है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं।
जांजगीर नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती रेखा गडेवाल ने एजुकेशन हब और अनएकडमी की सराहना करते हुए कहा कि संस्थाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है और मातृशक्ति का सम्मान करना एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि माताएँ ही वह शक्ति हैं जो बच्चों को सही दिशा में ले जा सकती हैं। इसके बाद मातृशक्ति का सम्मान किया गया और उन्हें सम्मान पत्र और उपहार दिए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने एजुकेशन हब, अनएकडमी और बाल वाटिका की टीम को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।






