ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

अनाचार के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर किया अनाचार, त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता की आरोपी सुरेंद्र राजभर से काम करने के दौरान जान पहचान होने से आरोपी ने दोस्ती किया और जान पहचान बढ़ाकर उससे नजदीकीयाँ बढ़ाई और पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद भी अनाचार किया कुछ समय के बाद पीड़िता अपने घर वापस आ गई उसके बाद भी आरोपी द्वारा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में आकर पीड़िता को मिलने के बहाने बुलाकर तथा शादी करूंगा कह कर पीड़िता के द्वारा मना करने के बावजूद भी जबरन उसके साथ अनाचार किया पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर टाल मटोल करने लगा और अपना मोबाइल बंद कर उत्तर प्रदेश भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से भड़का जापान, PM ताकाइची बोलीं- ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंडेन यॉर्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर उत्तर प्रदेश आरोपी के सकुनत की ओर रवाना किया गया आरोपी घर में दबिश दिया गया जो आरोपी घर में मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र बताया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर तथा डरा धमका कर लगातार अनाचार करना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Chamoli tunnel accident: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला आरक्षक संतुका, विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा

गिरफ्तार आरोपी

सुरेंद्र राजभर पिता रामलाल राजभर 24 वर्ष निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026