बड़ी खबर – आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,चौथी बार में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा

बड़ी खबर – आज फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम,चौथी बार में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा
इस महीने चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा; ईरान जंग का असर
इस महीने चौथी बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें
ईंधन की कीमतों में इस महीने में यह चौथी बढ़ोतरी है…
23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किा गया था।
19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।खेती की लागतः ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।बस-ऑटो का किरायाः सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है






