FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : सरकारी कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख, अफरा-तफरी का माहौल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ में सरकारी कार्यालय में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. इस घटना में कई दस्तावेज और महत्वपूर्ण सामग्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. रक्षाबंधन त्योहार को लेकर अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर हैं. वहीं जलने से बच गए समानों को सुरक्षित जगह पर रख दिया गया है.

स्कूल में हादसा: DEO से लेकर BRC तक कलेक्टर ने लगाई कड़ी फटकार, 6 घंटे चली बैठक

जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ के सामान्य वन परिक्षेत्र कार्यालय में अचानक आग लग गई. यहां शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास फैल गई. दफ्तर में रखे कागज और कई सामान जलकर खाक हो गए.

कुसमुंडा पुलिस को प्रेरणा महिला मंडल ने बांधी राखी, सुरक्षा सम्मान और भरोसे का मिला वायदा

इस घटना को लेकर एसडीओ देवेंद्र गोंड ने जानकारी दी कि वायर में स्पार्किंग होना के कारण आग लगी, जिसपर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है. घटना में कुछ रद्दी कागज और सामग्री को नुकसान पहुंचा है. सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे और जलने से बच गए सामग्रियों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है. आग लगने से किसी प्रकार के महत्वपूर्ण कागज नही जले हैं इसलिए थाने को सूचना नहीं दी गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026