ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से 50 यात्री बैठे थे, जिनमें से 6 यात्री घायल हुए हैं।

CG Crime News: दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

जानकारी के मुताबिक बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Bank Locker: बैंक लॉकर में रखा सोना कितना सुरक्षित? चोरी होने पर बैंक कितना मुआवजा देता है, जानिए नियम

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026