ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: फॉरेस्ट गार्ड पर जानलेवा हमला! अवैध लकड़ी कटाई रोकने पर डंडे से पीटा, हालत गंभीर

बलरामपुर : रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में मंगलवार सुबह वन विभाग के कर्मचारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन वाटिका रामानुजगंज में अवैध रूप से लकड़ी काट रहे लोगों को रोकना फॉरेस्ट गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि लकड़ी काटने से मना करने पर आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड के साथ डंडे से मारपीट कर दी। हमले में फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरेली पर नवा रायपुर में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, मंत्री टंकराम वर्मा के नए आवास पर जुटेंगे CM साय समेत कई नेता

घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, मनोज भुईया अपनी पत्नी के साथ करीब 4 से 5 फीट लंबा लकड़ी का लट्ठा कंधे पर लेकर वन वाटिका के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार ने उन्हें रोककर लकड़ी के संबंध में पूछताछ की और लकड़ी काटने को लेकर सवाल किया। पूछताछ के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

Colombia Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 79 लोगों की मौत; कई देशों में महसूस हुए तेज झटके

इसी बीच मनोज भुईया ने अपने कंधे पर रखा लकड़ी का लट्ठा फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार पर दे मारा। लट्ठे की चोट से पिंटू मालाकार जमीन पर गिर पड़े। उनके सिर में चोट लगने के साथ ही कान से खून निकलने लगा। घटना के दौरान वहां मौजूद मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल फॉरेस्ट गार्ड को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026