Chhattisgarhछत्तीसगढ

E-KYC for Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगा 3 महीने का अनाज

E-KYC for Ration Card: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अप्रैल, मई और जून 2026 का चावल एक साथ जारी करने का फैसला किया है। इस पहल से हितग्राहियों को बार-बार राशन दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एकमुश्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

Home Loan @ 7.45%

आवारा कुत्तों का कहर: एक दिन में 16 लोग घायल, बच्चों पर भी किया हमला

ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया

हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले के सभी राशनकार्डधारियों को आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी उन्हें तीन माह का राशन जारी किया जाएगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि बिना ई-केवाईसी किसी भी हितग्राही को राशन नहीं मिलेगा।

498 राशन दुकानों में चल रही प्रक्रिया

जिले में संचालित 498 उचित मूल्य दुकानों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा अधिकांश दुकानों में चावल का भंडारण पूरा कर लिया गया है, ताकि वितरण के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।

Iran US War: तनाव के बीच ईरान का शक्ति प्रदर्शन, ड्रोन रैली में दिखा सेना के प्रति जबरदस्त समर्थन

‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ के तहत आधार सत्यापन जरूरी

खाद्य विभाग के अनुसार ‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना के तहत सभी हितग्राहियों का आधार सत्यापन आवश्यक है। ई-पॉस मशीन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जो पूरी तरह निःशुल्क है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026